जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर में 9 तथा 11वीं में प्रवेश हेतु रिक्त सिटों को पंजीकरण पोर्टल प्रारंभ

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 08 सितंबर (हि.स.)। जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर स्थित जुड्डा का जोहड में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9 तथा 11वीं में प्रवेश हेतु रिक्त सिटों को पाश्र्व प्रवेश चयन परीक्षा -2027 के माध्यम से भरने के लिए आनलाइन पंजीकरण पोर्टल प्रारंभ कर दिया गया है।

यह जानकारी प्राचार्य मनोज कुमार ने देते हुए बताया कि कक्षा 9 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_11 पर निशुल्क आवेदन कर सकते है।

उन्होंने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है तथा प्राॅस्पेक्टस पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story