मां बाला सुंदरी मंदिर में नवरात्र नवमी के मौके पर मेले का आयोजन, विधायक अजय सोलंकी ने की शिरकत

WhatsApp Channel Join Now
मां बाला सुंदरी मंदिर में नवरात्र नवमी के मौके पर मेले का आयोजन, विधायक अजय सोलंकी ने की शिरकत


नाहन, 19 अक्टूबर (हि.स.)।

सिरमौर जिला के जमटा में अष्टमी नवमी के पावन अवसर पर मां बाला सुंदरी मंदिर परिसर में एक विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस धार्मिक व सांस्कृतिक उत्सव के दौरान क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया, जिसमें स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेले के दौरान विधायक ने मंदिर परिसर में नवनिर्मित स्टेज का विधिवत लोकार्पण भी किया, जिससे आगामी समय में यहां सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मां बाला सुंदरी मंदिर जमटा में पिछले लंबे समय से अष्टमी और नवमी के मौके पर मेले का भव्य आयोजन होता आ रहा है। इस पारंपरिक मेले में उन्हें आज आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है विधायक ने क्षेत्र वासियों को रामनवमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है उनका प्रयास है कि क्षेत्रवासियों का हर संभव सहयोग और मदद पहुंचाई जाए । जिसके लिए उन्होंने विधायक निधि से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए करीब 85 लाख रुपए से अधिक का बजट स्वीकृत किया है।

विधायक अजय सोलंकी ने मेले में पहुंचकर जहां माता का आशीर्वाद लिया, वहीं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और कलाकारों की सुविधा के लिए बनाए गए नवनिर्मित स्टेज का उद्घाटन किया।

मेले के दौरान युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इससे पूर्व मेला कमेटी और स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763588 Articles

Share this story