जयराम ठाकुर ने अमित शाह और भूपेंद्र यादव से की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
जयराम ठाकुर ने अमित शाह और भूपेंद्र यादव से की शिष्टाचार भेंट


जयराम ठाकुर ने अमित शाह और भूपेंद्र यादव से की शिष्टाचार भेंट


नई दिल्ली, 30 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

इसके बाद जयराम ठाकुर ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की। बैठक में प्रदेश से संबंधित पर्यावरण, वन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

जयराम ठाकुर ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ हिमाचल प्रदेश से जुड़े विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया। उनकी दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से हुई इन मुलाकातों को प्रदेश से संबंधित मुद्दों को केंद्र के समक्ष रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story