आईटीआई पधर में तैनात रवि दत्त श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान के लिए चयनित

WhatsApp Channel Join Now
आईटीआई पधर में तैनात रवि दत्त श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान के लिए चयनित


मंडी, 04 सितंबर (हि.स.)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पधर में तैनात अनुदेशक रवि दत्त शर्मा का चयन राज्य स्तरीय श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान के लिए हुआ है। रामनगर मंडी के रहने वाले रवि दत्त शर्मा इन दिनों औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अनुदेशक ट्रेड इलेक्ट्रीशियन तैनात है। यह सम्मान उन्हें 5 सितंबर को राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस सम्मान समारोह के मौके पर मिलेगा। रवि दत्त शर्मा पिछले 18 सालों से अपने विषय में प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं एवं उनके ज्ञान समर्पण मार्गदर्शन से कुशल एवं आत्मनिर्भर युवाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान उनका रहा है।

रवि दत्त शर्मा के साथ साथ पी आर यादव अनुदेशक ट्रेड फिटर का भी श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान के लिए चयन हुआ है। वह भी इन दिनों आईटीआई पधर में तैनात हैं। उनके चयन से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व उनके गृह क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों में भी इसे लेकर बेहद प्रसन्नता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story