आईटीआई मंडी में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
आईटीआई मंडी में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिताएं आयोजित


मंडी, 18 नवंबर (हि.स.)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मंडी में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम के तहत निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता शिक्षा विषय पर किया गया।

प्रतियोगिता में जिला मंडी के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से कुल 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 10-10 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिन्होंने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया था। इनमें 100 प्रतिभागियों ने निबंध लेखन तथा 100 प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में एसडीएम सदर मंडी (ना) चंद्र प्रकाश ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा ने प्रतियोगिता समन्वयक के रूप में भूमिका निभाई।

इस अवसर पर एसडीएम सदर चंद्र प्रकाश ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवाओं को अपने मताधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया और उससे जुड़ी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं में निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देना, मतदाता शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story