आईटीआई मंडी में एचआईवी एवं एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
आईटीआई मंडी में एचआईवी एवं एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


मंडी, 01 सितंबर (हि.स.)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी ग्रेड-ए, में एचआईवी एवं एड्स के प्रति जागरूकता विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जोनल अस्पताल मंडी की काउंसलर श्याम लता ने संस्थान के विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ सदस्यों कोएचआईवी एवं एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, भ्रांतियों तथा सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं को एचआईवी एवं एड्स के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में इसके संबंध में फैली गलत धारणाओं को दूर करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर रेड रिबन क्लब, राजकीय आईटीआई मंडी के नोडल अधिकारी परवीन धीमान तथा रेड रिबन क्लब सदस्य महेंद्र पाल सहित प्रशिक्षक सुभाष चंद, पुष्पा देवी, मीना ठाकुर, बलदेव चौहान, दिनेश शर्मा एवं दुतेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षुओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ सदस्यों में एचआईवी एवं एड्स के प्रति सही जानकारी, जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story