नाहन आईटीआई में प्रवेश हेतु 11 अगस्त तक करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 06 अगस्त (हि.स.)।

आईटीआई नाहन प्रधानाचार्य अशरफ अली ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई नाहन में सत्र 2026-27 के लिए एससीवीटी और एनसीवीटी के अंतर्गत रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु 08 अगस्त से 11 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे तथा 12 अगस्त से 14 अगस्त तक स्पॉट राउंड आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्पॉट राउंड में भाग लेने के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है, इसलिए अभ्यर्थी https://www.hptechboard.com पर अपना पंजीकरण और शुल्क 11 अगस्त, 2026 से पूर्व जमा करवा लें।

अशरफ अली ने आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ पोर्टल से अपना आवेदन फार्म का प्रिंट, दसवीं का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र जोकि तहसील कार्यालय से बना हो, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, आधार कार्ड अवश्य लाएं। उन्होंने बताया कि आईटीआई नाहन में अवकाश दिवस में भी आवेदन लिए जाएंगे तथा 11 अगस्त, 2026 को प्रातः 11 बजे तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएगें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story