29 वर्षों की सेवा के बाद संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए अजय पराशर, धर्मशाला में विदाई समारोह

WhatsApp Channel Join Now
29 वर्षों की सेवा के बाद संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए अजय पराशर, धर्मशाला में विदाई समारोह


धर्मशाला, 31 जुलाई (हि.स.)। सूचना एंव जन संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक अजय पराशर शुक्रवार को 29 वर्षों की सराहनीय सेवा के उपरांत संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो गए। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय धर्मशाला में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डाॅ माधवी पराशर एवं सुपुत्र अर्मितेश पराशर भी उपस्थित रहे। कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्ति जीवन की मंगल कामना की।

उल्लेखनीय है कि अजय पराशर ने वर्ष 1997 में सूचना अधिकारी के रूप में विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। अपने लगभग 29 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, चंबा एवं ऊना में जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2013 में वह उप-निदेशक के पद पर पदोन्नत हुए। इसके पश्चात् वर्ष 2022 से 2025 तक उन्होंने भारत सरकार के नाॅर्थ ईस्ट काउंसिल सचिवालय में बतौर निदेशक, सूचना एवं जन संपर्क के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया। इसके बाद वे हिमाचल प्रदेश में संयुक्त निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क के पद पर कार्यरत हुए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story