भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर का विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर का विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम


मंडी, 09 अगस्त (हि.स.)। देश - प्रदेश में प्रकृति की संपदा के संरक्षण के उद्देश्य से भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटैक मंडी चैप्टर ने रविवार को एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। मंडी शहर के 500 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस कार्यक्रम का महत्व और अधिक रहा। इस कार्यक्रम में इंटैक के सदस्यों के अलावा शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। वृक्षारोपण के दौरान आंवला, लोकाट, इमली, अर्जुन,भेड़ा आम, के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडी नगर निगम की महापौर सुमन ठाकुर व उप महापौर जितेंद्र शर्मा ने पौध रोपण में पहल की।

मेयर सुमन ठाकुर ने आश्वासन दिया कि मंडी नगर निगम भारतीय संस्कृति निधि मंडी चैप्टर के इस प्रकार के कार्यक्रमों को हमेशा समर्थन देगा। वहीं इंटैक के संयोजक नरेश मल्होत्रा ने वर्ष भर में पर्यावरण संबंधित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मंडी नगर के 500 वर्ष पूरा होने पर प्रस्तावित विशेष कार्यक्रम का भी उल्लेख किया।

इंटैक के सहसंयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि आज के कार्यक्रमों के सफलता और समर्थन के लिए वन विभाग तथा जोगिंदर जीम खान मंडी क्लब का विशेष सहयोग रहा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मंडी नगर निगम के पार्षद निर्मल वर्मा, अलकनंदा हांडा, सरिता हांडा ,रजनी शर्मा ,गुरदीप कौर, जितेंद्र ठाकुर, कृष्ण ठाकुर ,वीरेंद्र आर्य, नर्वदा मोहन और नेहा ने भाग लिया। भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर के सदस्य कमल कांत शर्मा, अजय सहगल, ललित कपूर, राजीव कुमार वैद्य, राजीव, अरविंद शर्मा, महिला सदस्य बनीता मल्होत्रा, इंदु शर्मा, मृदु गोयल, नीरज शर्मा, पुष्पा ठाकुर, निशि कपूर ,मीनाक्षी कपूर ,रजनी शर्मा व निपुण बहल ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story