उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 से सिरमौर के प्रवास पर

WhatsApp Channel Join Now


नाहन, 24 अक्टूबर (हि.स.)। उद्योग, श्रम एवं रोजगार, संसदीय कार्य मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 से 28 अक्तूबर तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 25 अक्तूबर को पांवटा साहिब में आयोजित यमुना शरद महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

जानकारी के अनुसार उद्योग मंत्री 26 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे सतौन में जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे कफोटा तथा सायं 4 बजे शिलाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 27 अक्तूबर को प्रातः 11ः30 बजे लोजा में राजकीय उच्च विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे तथा 28 अक्तूबर को उद्योग मंत्री प्रातः 11 बजे नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766002 Articles

Share this story