इंडस ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया आनंदोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
इंडस ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया आनंदोत्सव


मंडी, 01 अक्टूबर (हि.स.)। इंडस ग्लोबल स्कूल में वार्षिक समारोह आनंदोत्सव’ का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिवक्ता श्वेता देवगन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में हिमाचली, राजस्थानी एवं पंजाबी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।

इस अवसर पर PP-1 से लेकर कक्षा दूसरी तक के तथा मंगवाई ब्रांच के विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि श्वेता देवगन ने अपने संबोधन के दौरान नन्हे मुन्ने कलाकारों के आत्म विश्वास की जमकर सराहना की । उन्हें निरंतर सीखने, अपने कौशल को विकसित करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रशासन तथा अध्यापकों को बच्चों के प्रति उनके निरंतर सहयोग के लिए सराहा ।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या के संबोधन के पश्चात राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का समापन हुआ। आनंदोत्सव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और विद्यालय की सांस्कृतिक जीवंतता को सुंदर मंच प्रदान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story