नाहन में इंदिरा गांधी को नमन, सरदार पटेल को पुष्पांजलि

WhatsApp Channel Join Now
नाहन में इंदिरा गांधी को नमन, सरदार पटेल को पुष्पांजलि


नाहन, 31 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर नाहन के कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और विधायक अजय सोलंकी वि शेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प भेंट किए। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश को एक अलग पहचान दिलाई और आज हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को सशक्त करने में अहम योगदान दिया है और आज जरूरत है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलें।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी मुद्दे को लेकर दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन है और नाहन विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। कुछ कार्यकर्ता आज शाम को रवाना होंगे जबकि अन्य देर सुबह निकलेंगे। सोलंकी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा को कांग्रेस हमेशा आगे रही है और आज भी लड़ाई लड़ रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story