बल्ह की दीक्षा शर्मा को मिला इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड

WhatsApp Channel Join Now
बल्ह की दीक्षा शर्मा को मिला इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड


मंडी, 06 नवंबर (हि.स.)। मंडी जिला के बल्ह ब्लॉक की ग्राम पंचायत राजगढ़ की दीक्षा शर्मा को इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लाडली फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस सम्मान के मिलने पर दीक्षा शर्मा ने कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत हर्ष, सौभाग्य और गौरव का क्षण है कि लाडली फाउंडेशन द्वारा बिलासपुर में आयोजित भव्य समारोह में मुझे इंडियन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

गवर्नर कविंद्र गुप्ता और कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी की गरिमामयी उपस्थिति और उनके कर-कमलों द्वारा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाकर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। इस सम्मान के लिए मैं उनके प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करती हूं।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा में मुझे यह सुनहरा अवसर प्रदान करने और मेरा हौसला बढ़ाने के लिए मैं लाडली फाउंडेशन, गोविंद सागर वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर और रेनबो स्टार क्लब का आभार व्यक्त करती हूं। यह सम्मान मुझे सामाजिक कल्याण और सेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। दीक्षा शर्मा मूल रूप से मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजगढ़, की निवासी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story