आईआईटी मंडी के डिजाइन प्रैक्टिकम में 75 छात्र-निर्मित प्रोटोटाइप प्रदर्शित

WhatsApp Channel Join Now
आईआईटी मंडी के डिजाइन प्रैक्टिकम में 75 छात्र-निर्मित प्रोटोटाइप प्रदर्शित


मंडी, 27 नवंबर (हि.स.)। आईआईटी मंडी ने परिसर में अपने डिजाइन प्रैक्टिकम ओपन हाउस और हैक फॉर सोशल कॉज प्रोजेक्ट डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन किया। इस अवसर पर बीटेक के द्वितीय वर्ष के 450 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा विकसित 75 कार्यशील प्रोटोटाइप प्रदर्शित किए गए। इस कार्यक्रम में युवा नवाचारियों, उद्योग एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, सरकारी अधिकारियों और क्षेत्र के 1,200 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तकनीक आधारित समाधानों को करीब से देखा।

प्रदर्शित परियोजनाओं में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, ऊर्जा, सामाजिक विकास, सामुदायिक जागरूकता, राष्ट्रीय रक्षा, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन जैसे विविध क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए गए। विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के विद्यार्थियों की टीमों ने पूरे सेमेस्टर के दौरान इन प्रोटोटाइप को विकसित किया। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण आसपास के स्कूलों से आए 1,200 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी रही। युवा विद्यार्थियों ने एक प्रदर्शन केंद्र से दूसरे केंद्र तक जाकर छात्र टीमों के साथ बातचीत की।

आईआईटी मंडी चयनित परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा, ताकि विद्यार्थी अपने

डिजाइन प्रैक्टिकम आईआईटी मंडी का एक प्रमुख पाठ्यक्रम है, जो विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की समस्याओं की पहचान करने और व्यावहारिक इंजीनियरिंग समाधानों के विकास के लिए प्रोत्साहित करता है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की सोच विकसित करना है। इसके तहत उन्हें अपने विचारों को उपयोगी उत्पादों और संभावित व्यवसायों में बदलने के लिए आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता उपलब्ध

कराई जाती है।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के अंतर्गत किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story