आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट आईएटी 2026 का रजिस्ट्रेशन 5 मार्च से शुरू, परीक्षा 7 जून को होगी

WhatsApp Channel Join Now
आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट आईएटी 2026 का रजिस्ट्रेशन 5 मार्च से शुरू, परीक्षा 7 जून को होगी


मंडी, 03 मार्च (हि.स.)। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च आईआईएसईआर ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट आईएटी 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

किए हैं। आईएटी शैक्षिक वर्ष 2026-27 के लिए सभी आईआईएसईआर कैंपस के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एकमात्र और अनिवार्य परीक्षा है। ऑनलाइन आवेदन की आरंभिक तिथि 5 मार्च 2026 गुरुवार है और एप्टीट्यूड टेस्ट 7 जून 2026 रविवार को होगा। विज्ञान पढ़ने के इच्छुक उम्मीदवार इस अनिवार्य एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। इस परीक्षा से सभी 7 आईआईएसईआर कैंपस में किसी में भी विश्वस्तरीय शोध एवं प्रशिक्षण का प्रवेश द्वार खुल जाएगा।

आईआईएसईआर की स्थापना भारत सरकार ने उच्च गुणवत्ता के साथ आधारभूत विज्ञान की शिक्षा और शोध संवर्धन के लिए किया। ये देश के प्रमुख स्वयात्त शिक्षा संस्थान हैं।

देश के सात आईआईएसईआर बरहामपुर, आईआईएसईआर भोपाल, आईआईएसईआर कोलकाता, आईआईएसईआर मोहाली, आईआईएसईआर पुणे, आईआईएसईआर तिरुवनंतपुरम और आईआईएसईआर तिरुपति - किसी भी आईआईएसईआर में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.iiseradmission.in/ पर साल 2026 के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र के विवरण भी दिए जाएंगे। आईएटी 2026 की पूरी प्रवेश प्रक्रिया में उम्मीदवारों की सहायता के लिए एक हेल्पडेस्क (टेली. $91 7205457461 (कार्य दिवस में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच); ईमेल: askjac2026@iiserbpr.ac.in) का प्रावधान किया गया है।

आईआईएसईआर में शिक्षा के अवसरों के बारे में बोलते हुए आईआईएसईआर मोहाली के निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आईआईएसईआर मोहाली हिमालय की तराई में बसी नॉलेज सिटी मोहाली में है, जहां नागरिकों के लिए बेहतरीन परिवेश है। यहाँ विद्यार्थियों की जिज्ञासा को एक मकसद मिलता है, आश्चर्य भाव से ज्ञान सृजन होता है, विज्ञान का जुनून समझदारी और इनोवेशन का रूप लेता है और ज्ञान मनुष्य की प्रगति का संबल बनता है।

आईआईएसईआर कोलकाता के बीएस-एमएस कम्प्यूटेशनल और डेटा साइंस प्रोग्राम, आईआईएसईआर भोपाल के बी.टेक./बीएस इकोनॉमिक साइंस प्रोग्राम और आईआईएसईआर तिरुपति के बीएस इकोनॉमिक और स्टैटिस्टिकल साइंस प्रोग्राम के लिए मैथमेटिक्स अनिवार्य है।

5 मार्च 2026 - एप्लीकेशन पोर्टल खुलेगा,13 अप्रैल 2026 - एप्लीकेशन पोर्टल बंद होगा,16-18 अप्रैल 2026 - एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन, 24 मई 2026 - एग्जाम हॉल टिकट जारी होगा। 7 जून 2026 - आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) 2026 परीक्षा की तिथि (सुबह 9:00

बजे - दोपहर 12:00 बजे आईएसटी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी अपडेट के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल एडमिशन

पोर्टल देखें -https://www.iiseradmission.in/#admission_important_dates।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story