हिमाचल में पांच आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, आदेश जारी

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल में पांच आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व, आदेश जारी


शिमला, 06 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपे हैं। मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक लोकहित में लागू रहेंगे। सभी अधिकारी अपने मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त विभागों का कार्यभार भी संभालेंगे।

वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी आदित्य नेगी, प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड व निदेशक उद्योग विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी कमल कांत सरोच, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हिमुडा, निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग, हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी शुभ करण सिंह, विशेष सचिव (शिक्षा) को निदेशक, ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी शिवम प्रताप सिंह, निदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश को प्रबंध निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

वर्ष 2018 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक वर्मा, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड, शिमला, काे निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story