मंडी कालेज में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शुरू की 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल

WhatsApp Channel Join Now
मंडी कालेज में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शुरू की 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल


मंडी, 13 अगस्त (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी इकाई की ओर से 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की गई है। जिसमें प्रदेश स्तरीय छात्र हित की मांगों को लेकर18 विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल में भाग लिया। इकाई अध्यक्ष करण ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से विद्यार्थियों के हितों और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रही है। प्रदेश सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उचित निर्णय न लिए जाने के कारण विद्यार्थी परिषद को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उच्च शिक्षा को विद्यार्थियों के लिए सुलभ बनाने के लिए सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। जिसमें छात्र संघ चुनाव बहाल करने के अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में की गई अत्यधिक फीस वृद्धि को वापसलेने की मांग की गई। इसके अलावा सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का दायरा प्रदेश सरकार द्वारा बहाल किया जाए। एबीवीपी के करण ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि विद्यार्थियों की इन जायज मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र हितों की अनदेखी किए जाने पर विद्यार्थी परिषद लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story