12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 100 दिनों के निःशुल्क लाइव योग सत्र

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 20 मई (हि.स.)। जिला प्रशासन सिरमौर के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य और दैनिक योग अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए 100 दिनों के निःशुल्क लाइव योग सत्र’ का आयोजन किया गया है। इस निःशुल्क योग सत्र के लिए आमजन, सरकारी व अन्य सभी कर्मचारी परिवार के अन्य सदस्यों सहित भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते है अथवा टोल फ्री नं0-18003157008 पर भी संपर्क कर सकते है।

उन्होंने बताया कि 100 दिनों की अवधी के दौरान 14 दिनों के कई संरचित योग अभ्यास कार्यक्रमों में भी नामांकन कर सकते है। उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय के अन्तर्गत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने योग 365 अभियान के तहत ‘100 दिनों के निःशुल्क लाइव योग सत्र आयोजित करने के लिए हैविल्ड हेल्थ टेक प्रा0लि0 के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया है।

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी गतिविधि का उदेश्य योग को राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में बढ़ावा देना है। जन भगीदारी न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य और कल्याण में योगदान देगी, बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के राष्ट्रव्यापी आयोजन को भी सशक्त बनाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story