पर्यावरण विभाग के विद्यार्थियों ने किया किन्नौर की जलविद्युत परियोजनाओं का दौरा

WhatsApp Channel Join Now


हमीरपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के पर्यावरण विभाग के विद्यार्थियों ने किन्नौर जिला की जलविद्युत परियोजनाओं में शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने करछम-वांगतू और बस्पा-दो जलविद्युत परियोजनाओं का दौरा किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जलविद्युत उत्पादन की प्रक्रिया, परियोजनाओं की कार्यप्रणाली तथा उनके पर्यावरणीय प्रभावों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने बिजली उत्पादन की तकनीक, जल संसाधनों के उपयोग और प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, नदी पारिस्थितिकी तंत्र, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन तथा सतत विकास के महत्व के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर उन्हें विशेषज्ञों से परियोजनाओं के संचालन एवं ऊर्जा उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने का अवसर मिला। इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772689 Articles

Share this story