तकनीकी विविः आठ अक्तूबर तक पुनर्मूल्यांकन और पुनः जांच के लिए करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
तकनीकी विविः आठ अक्तूबर तक पुनर्मूल्यांकन और पुनः जांच के लिए करें आवेदन


हमीरपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) की जून‘-जुलाई माह में आयोजित परीक्षा के सभी परिणाम घोषित करने के बाद अब पुनर्मूल्यांकन और पुनः जांच के लिए आवेदन मांगे हैं। जो अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन, पुनः जांच और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी लेना चाहते हैं, वे अभ्यर्थी आठ अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि इस से संबंधित अधिसूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है, अभ्यर्थी वहां डिटेल में आवेदन से संबंधित प्रक्रिया के बारे में देख सकते हैं। पुनः जांच और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा, जबकि पुनर्मूल्यांकन के लिए अभ्यर्थी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story