तकनीकी विविः एमबीए, पर्यटन व योग के अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित

WhatsApp Channel Join Now
तकनीकी विविः एमबीए, पर्यटन व योग के अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित


हमीरपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने जून माह में आयोजित एमबीए, एमबीए पर्यटन और योग के चौथे सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया है। एमबीए के चौथे सेमेस्टर में 401 नियमित परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में 338 उतीर्ण हुए हैं, जबकि 63 परीक्षार्थियों को री-अपीयर आई है। एमबीए पर्यटन चौथे सेमेस्टर के सभी 18 परीक्षार्थी उतीर्ण हुए हैं। वहीं, एमए/एमएससी योग के अंतिम सेमेस्टर में 19 में से 15 परीक्षार्थी उतीर्ण हुए हैं, जबकि चार को री-अपीयर है।

तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि उपरोक्त विषयों की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। परीक्षार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story