तकनीकी विविः पीजी विषयों की परीक्षा का परिणाम घोषित

WhatsApp Channel Join Now
तकनीकी विविः पीजी विषयों की परीक्षा का परिणाम घोषित


हमीरपुर, 18 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने जून माह में आयोजित स्नातकोत्तर विषयों के नियमित सेमेस्टर व री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि एमएससी भौतिक विज्ञान के री-अपीयर के पहले व तीसरे सेमेस्टर, नियमित परीक्षा के दूसरे और चौथे सेमेस्टर, एमटेक (सीएसई, सिविल इंजीनियरिंग, ईई) के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम घोषित किया है।

इसके अलावा एमए/एमएससी योग के दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर की री-अपीयर व नियमित सेमेस्टर, एमबीए पर्यटन के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर, एमएससी पर्यावरण विज्ञान के पहले, दूसरे और चौथे सेमेस्टर (नियमित व री-अपीयर) परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। उपरोक्त विषयों के विद्यार्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

तकनीकी विविः विद्यार्थियों ने पेश किए तीन इनोवेटिव स्टार्टअप आइडिया

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में प्रबंधन विभाग की तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम कार्यशाला का समापन हुआ। 16 सितंबर से शुरू हुई कार्यशाला में 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर द्वारा रैंप योजना के तहत आयोजित की गई, जबकि नॉर्थ इंडिया टेक्निकल कंसल्टेंसी ऑर्गनाइजेशन लिमिटेड विशेष सहयोग रहा।

कार्यशाला में विद्यार्थियों को उद्यमी सोच, समस्याओं की पहचान, गो-टू-मार्केट रणनीतियों, स्टार्टअप ऑपरेशंस और प्रभावी पिचिंग के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। तीसरे दिन विद्यार्थियों ने अपनी सीख का प्रदर्शन करते हुए चॉकलेट दीदी, ट्रैवल टू गैदर, पहाड़ी नेस्ट जैसे तीन इनोवेटिव स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए। कार्यशाला के समापन समारोह में तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनुपम ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने व्यावहारिक उद्यमिता विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर से एक्सटेंशन ऑफिसर सुमन की गरिमामयी उपस्थिति में सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. शुभम शर्मा, डॉ मनीष खन्ना, डॉ. अमित शर्मा और डॉ. शुभम कौशल भी उपस्थित रहे। इन नवोन्मेषी विचारों को आगे मार्गदर्शन और विकास के लिए स्टार्टअप इनक्यूबेशन इकोसिस्टम से जोड़ा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story