तकनीकी विविः टेबल टेनिस में शुभम व कृतिका प्रथम

WhatsApp Channel Join Now
तकनीकी विविः टेबल टेनिस में शुभम व कृतिका प्रथम


हमीरपुर, 29 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर ओपन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। ओपन खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शतरंज, टेबल टेनिस, केरम बोर्ड और बैडमिंटन की स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाई। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 120 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में बीटेक के शुभम कमल, मानस और निशांत ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, टेबल टेनिस के महिला वर्ग में एमबीए की कृतिका राणा ने पहला, बीटेक की राखी ने दूसरा और तनिशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम बोर्ड के महिला वर्ग में एमबीए की कृतिका और दीक्षा की टीम विजेता और बीटेक की शानवी व कामाक्षी की टीम उपविजेता रही। शतरंज में बीटेक की अंकिता प्रथम, एमबीए की कृतिका द्वितीय व योग की नीलम वर्मा तृतीय रही।

इस मौके पर तकनीकी विवि के खेल समन्वयक डॉ मनीष खन्ना, डॉ जेपी शर्मा सहित प्राध्यापक अभिनव जम्वाल, चन्द्र वरुण, राहुल कौंडल, यशवीर सिंह, मीनाक्षी, अर्चना व अतुल मौजूद रहे। खेल समन्वयक ने कहा कि दो दिवसीय ओपन स्पर्धा के पुरस्कार सोमवार को वितरित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story