तकनीकी विविः बी फार्मेसी, बीटेक में 285 अभ्यर्थियों की लेटरल एंट्री

WhatsApp Channel Join Now
तकनीकी विविः बी फार्मेसी, बीटेक में 285 अभ्यर्थियों की लेटरल एंट्री


हमीरपुर, 29 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री), बीटेक (लेटरल एंट्री) की पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग की 285 सीटें आवंटित की है। जिसमें बीटेक (लेटरल एंट्री) में 153 सीटें और बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) में 132 सीटें हैं। बीटेक व बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) में सीटों का आवंटन डिप्लोमा की मेरिट के आधार पर किया गया है। इसके अलावा बी आर्क, एमटेक (सभी विषय) के नए सत्र में प्रवेश के लिए भी पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग हुई, जिसमें बी आर्क की 21 सीटें और एमटेक में 19 सीटें आवंटित की गई। वहीं, एमबीए और एमसीए के तीसरे चरण की काउंसलिंग में 137 सीटें मेरिट के आधार आवंटित की गई। एमसीए की 76 और एमबीए 61 सीटें शामिल है।

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि बीटेक, बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री), सहित बी आर्क, एमटेक में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से हुई है। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित हुई है, उन्हें संबंधित शिक्षण संस्थान में 31 जुलाई सायं पांच बजे तक रिपोर्ट करनी होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story