तकनीकी विविः वीरवार से शुरू होगा चैतन्य फेस्ट

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक चैतन्य-2026 फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय चैतन्य फेस्ट के आयोजन के लिए विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने सामूहिक प्रयास किया है। चैतन्य फेस्ट में कुल 21 गतिविधियों को आयोजन किया जाएगा। तीन दिन में कोडिंग, डिज़ाइन, डिबेट, ई-स्पोर्ट्स और संस्कृति से जुड़ी गतिविधियां होगी।

चैतन्य फेस्ट में तकनीकी विवि से संबंधित किसी भी शिक्षण संस्थान और प्रदेश के अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी उपरोक्त गतिविधियों में पंजीकरण करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। चैतन्य फेस्ट से जुड़ी जानकारी के लिए तकनीकी विवि की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। जिसमें चैतन्य फेस्ट के बारे में पूरी डिटेल दी है। चैतन्य फेस्ट के समन्वयक कृष कान्हा व अमन सिंह रणावत ने कहा कि कोडिंग, डिज़ाइन, डिबेट, ई-स्पोर्ट्स में रूचि रखने वाले शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768414 Articles

Share this story