तकनीकी विवि में तीन दिवसीय चैतन्य फेस्ट का आगाज

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट चैतन्य-2026 का भव्य आगाज हुआ। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ उमेश राठौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद तकनीकी विवि के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। तीन दिवसीय चैतन्य फेस्ट के आयोजन के लिए विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने सामूहिक प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यातिथि ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों को अपने कौशल को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। ऐसी गतिविधियों में सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना की। चैतन्य फेस्ट में कुल 21 गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। तकनीकी विवि के टेक फेस्ट में प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 300 प्रतिभागियों ने पंजीकरण किया है। तीन दिनों में कोडिंग, डिज़ाइन, डिबेट, ई-स्पोर्ट्स और संस्कृति से जुड़ी गतिविधियां होगी।

चैतन्य फेस्ट के समन्वयक कृष कान्हा व अमन सिंह रणावत ने कहा कि कोडिंग, डिज़ाइन, डिबेट, ई-स्पोर्ट्स में रूचि रखने वाले शिक्षण संस्थान के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगें। अंतिम दिन विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769537 Articles

Share this story