चार जून से शुरू होंगी तकनीकी विवि की परीक्षाएं
हमीरपुर, 02 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर व संबंधित शिक्षण संस्थानों में चार जून से बीटेक, बी फार्मेसी, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एम फार्मेसी सहित सभी स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) विषयों के सेमेस्टर परीक्षा व री-अपीयर परीक्षा शुरू होगी। तकनीकी विवि ने परीक्षा को लेकर तैयारियों पूरी कर ली है।
तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि चार जून से चार जुलाई तक सुबह और सायं के सत्र में परीक्षाएं प्रस्तावित की है। परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 39 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपरोक्त परीक्षाओं में नियमित सेमेस्टर के 16373 और री-अपीयर के 12015 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा विशेष मौका जिन विषयों के अभ्यर्थियों को दिया हैं, उनकी संख्या 22 है। परीक्षा से संबंधित सभी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को लेकर शिक्षण संस्थानों को सूचित कर दिया है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कोताही न हों, इस बारे संबंधित शिक्षण संस्थानों को हिदायत दी गई है। परीक्षाएं जुलाई माह के पहले सप्ताह तक चलेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

