तकनीकी विविः पहली दिसंबर से शुरू होगी बीटेक, बी फार्मेसी की परीक्षाएं

WhatsApp Channel Join Now
तकनीकी विविः पहली दिसंबर से शुरू होगी बीटेक, बी फार्मेसी की परीक्षाएं


हमीरपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने दिसंबर में प्रस्तावित परीक्षाओं को संभावित शेड्यूल जारी किया है। परीक्षाओं के संभावित शेड्यूल के अनुसार तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर की परीक्षाएं पहली दिसंबर से शुरू होगी। तकनीकी विवि ने बीटेक, बी फार्मेसी, बी आर्क, बीएचएमसीटी, बीसीए, बीबीए, फार्मा एम, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एमएससी, एमए/एमएससी योग के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी किया है।

तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि दिसंबर में प्रस्तावित परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। परीक्षा की संभावित तिथियां भी जारी कर दी है। इस बारे में सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को सूचित कर दिया है। तिथियां में बदलाव या कोई सुझाव हों, तो पांच नवंबर तक विश्वविद्यालय को अवगत कर सकते हैं। परीक्षा की अंतिम तिथियां 12 नवंबर को जारी की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जल्द ही परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बिना लेट फीस छह नवंबर तक भरें परीक्षा फॉर्म

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने दिसंबर माह में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों के अभ्यर्थी छह नवंबर तक बिना लेट फीस परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि परीक्षा फॉर्म भरने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं। 22 अक्तूबर से अभ्यर्थी परीक्षा पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

तकनीकी विविः वीरवार से शुरू होगी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 22 से 24 अक्तूबर तक होगी। इस वर्ष तकनीकी विवि की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी गौतम फार्मेसी कॉलेज हमीरपुर करेगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर करेंगे। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में तकनीकी विवि परिसर और संबंधित इंजीनियरिंग व फॉर्मेसी कॉलेजों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस वर्ष खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 10 खेलों को शामिल किया गया है। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ उमेश राठौर ने कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता दोनों वर्ग (महिला व पुरुष) के लिए रहेगा। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, बैडमिंटन, कैरम, जूडो, बॉक्स क्रिकेट, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, खो-खो और पिक्लबॉल के मुकाबले होंगे।

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विवि परिसर की टीमों को रवाना होने से पूर्व कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने शुभकामनाएं दी। इस मौके पर तकनीकी विवि के वित्त अधिकारी केवल कृष्ण शर्मा, अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक संजीवन मनकोटिया, उपकुलसचिव सुरेंद्र शर्मा, खेल समन्वयक डॉ मनीष खन्ना व पल्लवी नागपाल उपस्थित रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764546 Articles

Share this story