काउंसलिंगः दूसरे चरण में बीटेक व बी फार्मेसी की 1926 सीटें आवंटित

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 18 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक, बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में 1926 सीटें आवंटित की। बीटेक और बी फार्मेसी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को सीटें का आवंटित जेईई मेन और एचपीसीईटी की मेरिट और अभ्यर्थियों द्वारा चुने शिक्षण संस्थानों के विकल्प के आधार पर किया है।

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार ने कहा कि बीटेक व बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) में तकनीकी विवि सहित संबंधित निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) और बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की 1926 सीटें आवंटित की गई। जिसमें बी फार्मेसी की 695 और बीटेक की 1231 सीटें शामिल है। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई है, उन्हें 21 जुलाई तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी, जहां उसे सीट मिली है। जो अभ्यर्थी तय तिथि को पांच बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट नहीं करेगा, वह सीट खाली मानी जाएगी। इसके अलावा ऑफलाइन काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार तकनीकी विवि परिसर में एमबीए पर्यटन एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, एमए/एमएससी योग की दूसरे चरण की काउंसलिंग हुई।

कल आवंटित होगी एमबीए व एमसीए की सीटें

तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों में एमबीए और एमसीए की ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से 20 जुलाई को एचपीसीईटी की मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की जाएगी। एमबीए और एमसीए की ऑनलाइन काउंसलिंग भी पहली बार हो रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story