तकनीकी विविः बी टेक, बी फार्मेसी की दूसरे चरण की सीटें होंगी आवंटित

WhatsApp Channel Join Now


हमीरपुर, 17 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर 18 जुलाई को बीटेक, बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसलिंग के दूसरे चरण की सीटें आवंटित करेगा। दूसरे चरण में भी एचपीसीईटी व जेईई की मेरिट के आधार पर ऑनलाइन सीटें आवंटित करेगा। जिन अभ्यर्थियों को मेरिट और विकल्प के अनुसार जहां बीटेक व बी फार्मेसी की सीट आवंटित होगी, उस शिक्षण संस्थान में 21 जुलाई तक रिपोर्ट करनी होगी। वहीं, ऑफलाइन काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार 18 जुलाई को ही एमबीए पर्यटन एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, एमए/एमएससी योग की पहले चरण की काउंसलिंग तकनीकी विवि परिसर में होगी। फार्मा डी की पहले चरण की काउसंलिंग भी 18 जुलाई को फार्मेसी कॉलेज कथोग, ज्वालामुखी जिला कांगड़ा में होगी। बीएससी एचएमसीटी व बीएचएमसी की पहले चरण की काउंसलिंग 18 जुलाई को संबंधित शिक्षण संस्थानों में ही होगी, जहां उपरोक्त विषय चलते हैं। बीसीए और बीबीए की काउंसलिंग भी संबंधित शिक्षण संस्थानों में ही उपरोक्त तिथि को होगी।

तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि दूसरे चरण में बीटेक व बी फार्मेसी की सीटें ऑनलाइन माध्यम से आवंटित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को जेईई, एचपीसीईटी की मेरिट व काउंसलिंग फॉर्म में भरे विकल्प के आधार पर ही सीटें आवंटित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story