तकनीकी विविः तीसरे चरण की काउंसलिंग में बीटेक व बी फार्मेसी की 1921 सीटें आवंटित
हमीरपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक, बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की तीसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में 1921 सीटें आवंटित की। बीटेक और बी फार्मेसी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को सीटें का आवंटित एचपीसीईटी की मेरिट और अभ्यर्थियों द्वारा चुने शिक्षण संस्थानों के विकल्प के आधार पर किया है।
तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ राजेश कुमार ने कहा कि बीटेक व बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) में तकनीकी विवि सहित संबंधित निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों में बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) और बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की 1921 सीटें आवंटित की गई। जिसमें बी फार्मेसी की 673 और बीटेक की 1248 सीटें शामिल है। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई है, उन्हें 25 जुलाई तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी, जहां उसे सीट मिली है। जो अभ्यर्थी तय तिथि को पांच बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट नहीं करेगा, वह सीट खाली मानी जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

