तकनीकी विविः दूसरे चरण में बी फार्मेसी, बीटेक में 160 अभ्यर्थियों की लेटरल एंट्री

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 03 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री), बीटेक (लेटरल एंट्री) की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग की 160 सीटें आवंटित की है। जिसमें बीटेक (लेटरल एंट्री) में 116 सीटें और बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) में 44 सीटें हैं। बीटेक व बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) में सीटों का आवंटन डिप्लोमा की मेरिट के आधार पर किया गया है। वहीं, एमबीए और एमसीए के चौथे चरण की काउंसलिंग में 218 सीटें मेरिट के आधार आवंटित की गई। एमसीए की 59 और एमबीए 159 सीटें शामिल है।

तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि बीटेक, बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री), एमबीए और एमसीए की काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से हुई है। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित हुई है, उन्हें संबंधित शिक्षण संस्थान में पांच अगस्त सायं पांच बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story