जीव विज्ञान शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने शिक्षा विभाग में जीव विज्ञान के शिक्षकों के 78 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26017 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 3538 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2878 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 192 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 7 और 10 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 77 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story