मझवाड़ में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
मझवाड़ में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन


मंडी, 20 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की सौलीखड्ड शाखा द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से मझवाड़ गांव में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बैंक शाखा प्रबंधक अनिल धरवाल ने बैंक की विभिन्न बचत एवं ऋण योजनाओं के विषय में जानकारी दी। शिविर में बैंक की नई योजनाओं महिला सशक्तिकरण ऋण योजना, सपनों का संचय योजना तथा स्वयं सहायता समूह ऋण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जन सुरक्षा में सम्मिलित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाएं एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में भी समझाया गया। शिविर के दौरान डिजिटल बैंकिंग के फायदे एवं इसके उपयोग के दौरान होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए सुझाव दिए गये। सहकारी बैंक की हिम पैसा ऐप के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। इस शिविर में 60-65 लोगों ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780567 Articles

Share this story