हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक चंदेश शाखा द्वारा वित्तीय जागरूकता शिविर

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक चंदेश शाखा द्वारा वित्तीय जागरूकता शिविर


मंडी, 16 अक्टूबर (हि.स.)। मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत गहर के पट्टा गाउं में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा चंदेश द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से एक वित्तीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शाखा प्रबंधक कुलदीप कुमार और बैंक कर्मचारी नंद लाल ने बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया। जिसमें सपनों का संचय, सेविंग अकाउंट प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और बैंक की अन्य इंश्योरेंस योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ लोगों को बैंक ठगी, केवाईसी और फ्रॉड से भी जागरूक किया गया।

वहीं पर बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट, आर डी, सेविंग अकाउंट खोलने के लिए भी जागरूक किया। इसके साथ ही उपस्थित जनसमूह को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सशक्त महिला ऋण योजना, शिक्षा ऋण व सरकार द्वारा चलाई जा रही फसल बीमा योजना के विषय में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस शिविर में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बैंक अधिकारी ने ग्राम पंचायत और ग्रामीणों का शामिल एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762182 Articles

Share this story