स्पेशल एजूकेटर्स की भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 81 उम्मीदवारों का चयन

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्कूल शिक्षा विभाग में स्पेशल एजूकेटरों (छठी से 12वीं कक्षा तक) के 83 पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25023 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 271 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 260 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 179 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 26 और 27 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच के बाद 81 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है। जबकि, कोर्ट केस के कारण सामान्य अनारक्षित वर्ग का एक पद फिलहाल खाली रखा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story