रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 56 उम्मीदवारों का चयन

WhatsApp Channel Join Now
रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 56 उम्मीदवारों का चयन


हमीरपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में रेडिग्राफर के 58 पदों को ट्रेनी आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26009 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 302 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 105 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 15 और 16 सितंबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 56 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी ( वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक-एक पद खाली रह गया है।

सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story