भूगोल के शिक्षकों की परीक्षा अब 29 जून को

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर , 18 जून (हि.स.)। हिमाचल प्रदेष राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने भूगोल के शिक्षकों की भर्ती के लिए पोस्ट कोड-26027 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि में बदलाव किया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि यह परीक्षा पहले 30 जून शाम को 4 से साढे पांच बजे तक आयोजित की जानी थी, लेकिन प्रषासनिक कारणों से इस परीक्षा की तिथि में बदलाव करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा अब 29 जून को शाम 4 से साढे पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 20 जून को आयोजित की जा रही साइंटिफिक असिस्टेंट (डिजिटल फॉरेसिंक्स) पोस्ट कोड-25021 की परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अगर इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने में कोई दिक्कत आ रही है तो आयोग के टेक्निकल हैल्प डैस्क नंबर 99866-38751 पर संपर्क किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story