जेई सिविल के 149 पदों के लिए आवेदन 2 मई तक

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने कनिष्ठ अभियंता (सिविल) के 149 पदों को ट्रेनी आधार पर भरने के लिए 2 मई तक आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पोस्ट कोड - 26016 के तहत भरे जाने वाले इन पदों के लिए आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर लिंक 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे से लेकर 2 मई रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story