मोहसिना किदवई के निधन पर सीएम सुक्खू ने जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now


शिमला, 08 अप्रैल (हि.स.)। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहसिना किदवई ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार और उनके शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story