मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ


शिमला, 03 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बोर्ड परीक्षाएँ विद्यार्थियों के जीवन की महत्वपूर्ण कसौटी होती हैं। यह समय उनके परिश्रम, धैर्य और आत्मविश्वास को नई पहचान देने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से शांत मन, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है और आत्मविश्वास के साथ किया गया परिश्रम अवश्य सफलता दिलाता है। उन्होंने कामना की कि माँ सरस्वती की कृपा सभी विद्यार्थियों पर बनी रहे और वे अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ अग्रसर हों।

मुख्यमंत्री ने सभी परीक्षार्थियों के सफल एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story