प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नव वर्ष 2026 पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नव वर्ष 2026 पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं


शिमला, 31 दिसंबर (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि आने वाला वर्ष सभी के लिए मंगलकारी और सकारात्मक सिद्ध होगा।

विनय कुमार ने कहा कि नव वर्ष समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे मिलकर सहयोग और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़ें और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने यह भी कामना की कि नव वर्ष 2026 नई ऊर्जा, नई उम्मीदों और सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश को प्रगति के पथ पर निरंतर आगे ले जाने में सहायक सिद्ध हो। विनय कुमार ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से प्रदेश विकास, शांति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story