पंजाब-मुंबई इंडियंस मैच के दौरान ड्रोन शो, भगवंत मान सहित अनुराग और अरुण धूमल रहे मौजूद

WhatsApp Channel Join Now


धर्मशाला, 14 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने वीरवार को धर्मशाला में पंजाब-मुंबई के बीच खेले गए आईपीएल मैच के दौरान ड्रोन शो के साथ अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाई। वहीं पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए इस आईपीएल मैच में कई वीवीआईपी व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद अनुराग ठाकुर, आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल और पूर्व भारतीय क्रिकेटर तथा कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव बृजेश पटेल शामिल थे।

पहली पारी की समाप्ति पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्टेडियम में आयोजित एक शानदार ड्रोन शो भी प्रस्तुत किया गया, जो एसोसिएशन की प्रेरणादायक 25वीं वर्षगांठ का प्रतीक था। धर्मशाला की पहाड़ियों के मनोरम दृश्यों के बीच इस प्रस्तुति में एचपीसीए के दृष्टिकोण, विकास और क्रिकेट उत्कृष्टता में योगदान को दर्शाया गया। इस समारोह को दर्शकों से जोरदार तारीफ मिली, जिससे आईपीएल के इस ऐतिहासिक मुकाबले के दौरान स्टेडियम का उत्सवपूर्ण माहौल और भी बढ़ गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story