एचपीएएस अधिकारी भानु गुप्ता पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त निदेशक बनाए

WhatsApp Channel Join Now
एचपीएएस अधिकारी भानु गुप्ता पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त निदेशक बनाए


शिमला, 04 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत एचपीएएस अधिकारी भानु गुप्ता को अतिरिक्त निदेशक के पद पर पुनर्नामित किया है। उनका नया पदनाम 14 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा।

प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार भानु गुप्ता एचपीएएस (2018) अधिकारी हैं। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा में उच्च पदनाम देने के लिए निर्धारित सेवा अवधि पूरी करने पर उन्हें यह पदनाम दिया गया है। इस सम्बंध में कार्मिक विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी हुई है।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि पदनाम में बदलाव के बाद भी भानु गुप्ता का विभाग और कार्यस्थल पहले की तरह ही रहेगा। वह पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग शिमला में ही कार्यरत रहेंगे। इस पदनाम परिवर्तन के आधार पर उन्हें कोई अतिरिक्त वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story