हिमाचल में मंदिरों के चढ़ावे से सामाजिक कार्यों के लिए राशि खर्च करने का मामला हाईकोर्ट ले जाएगी सरकार : उपमुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल में मंदिरों के चढ़ावे से सामाजिक कार्यों के लिए राशि खर्च करने का मामला हाईकोर्ट ले जाएगी सरकार : उपमुख्यमंत्री


शिमला, 31 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार बड़े मंदिरों में आने वाले चढ़ावे की राशि को सामाजिक कार्यों पर खर्च करने के मामले को हाईकोर्ट ले जाएगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान उठाए गए इस मामले के जवाब में यह जानकारी दी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में करीब तीन दर्जन मंदिर सरकार के अधीन हैं। इनमें चिंतपूर्णी और चामुंडा माता जैसे बड़े मंदिर भी शामिल हैं, जहां बड़ी मात्रा में चढ़ावा आता है।

उन्होंने कहा कि मंदिरों से सामाजिक कार्यों के लिए राशि दी जाती है। हालांकि, अब हाईकोर्ट ने इस तरह राशि खर्च करने पर बंदिशें लगाई हैं। सरकार इस पूरे मामले को कानूनी तौर पर देख रही है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कानूनी पहलुओं की जांच के बाद सरकार इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story