हिमाचल सचिवालय के 18 अधिकारी अगले साल होंगे सेवानिवृत्त

WhatsApp Channel Join Now

शिमला, 16 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत 18 अधिकारी वर्ष 2027 में अधिवर्षता आयु पूरी करने पर सेवानिवृत्त होंगे। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के सचिवालय प्रशासन सेवा की ओर से बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में सभी अधिकारियों के नाम, पद, जन्मतिथि और सेवानिवृत्ति की तारीख दर्ज की गई है।

अधिसूचना के अनुसार अनुभाग अधिकारी सुशील कुमार 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। इसी तरह अनुभाग अधिकारी धरम पाल शर्मा 28 फरवरी को, नेम चंद और अजय शर्मा 31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगे। निजी सचिव विनोद कुमार और अनुभाग अधिकारी सुरेश कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। अनुभाग अधिकारी शमशेर सिंह दिल्टा और संजीव कुमार शर्मा 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे।

इसके बाद अनुभाग अधिकारी सुनील कुमार 31 जुलाई 2027 को और राजीव कुमार शर्मा 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। अनुभाग अधिकारी प्रकाश चंद 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे। संजय कुमार और सुशील कुमार 31 अक्तूबर को, रोशन लाल 30 नवंबर को तथा ओम प्रकाश, मोहेंदर कुमार कपिल, जया कुमारी और सोहन लाल मेहता 31 दिसंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

अधिसूचना में दर्ज विवरण के अनुसार सुशील कुमार की जन्मतिथि 18 जनवरी 1969, धरम पाल शर्मा की 3 फरवरी, नेम चंद की 10 मार्च और अजय शर्मा की 31 मार्च 1969 है। विनोद कुमार की जन्मतिथि 18 अप्रैल, सुरेश कुमार की 24 अप्रैल, शमशेर सिंह दिल्टा की 9 मई और संजीव कुमार शर्मा की 2 मई 1969 है। सुनील कुमार की जन्मतिथि 31 जुलाई, राजीव कुमार शर्मा की 1 सितंबर और प्रकाश चंद की 2 सितंबर 1969 है। संजय कुमार की जन्मतिथि 4 अक्तूबर, सुशील कुमार की 9 अक्तूबर, रोशन लाल की 18 नवंबर, मोहेंदर कुमार कपिल की 8 दिसंबर, ओम प्रकाश की 30 दिसंबर, जबकि जया कुमारी और सोहन लाल मेहता की जन्मतिथि 25 दिसंबर 1969 दर्ज है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story