हिमाचल में अगले साल 2027 में सेवानिवृत्त होंगे तीन आईपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी
शिमला, 05 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश पुलिस में वर्ष 2027 में बड़े स्तर पर सेवानिवृत्तियां होने वाली हैं। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार अगले साल तीन आईपीएस सहित कुल 17 पुलिस अधिकारी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगे। इनमें भारतीय पुलिस सेवा के तीन और हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के 14 अधिकारी शामिल हैं। इन सभी की सेवानिवृत्ति की तारीख अधिसूचना में तय की गई है।
तीनों आईपीएस अधिकारियों में अनुराग गर्ग सबसे पहले सेवानिवृत्त होंगे। वह इस समय नई दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। उनकी सेवानिवृत्ति 31 जुलाई 2027 को होगी।
इसके बाद एन. वेणुगोपाल सेवानिवृत्त होंगे। वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय जांच ब्यूरो के कोलकाता जोन में एचओजेड (ज्वाइंट डायरेक्टर) के पद पर तैनात हैं। उनकी सेवानिवृत्ति 31 दिसंबर 2027 को होगी।
डॉ. डी.के. चौधरी भी 31 दिसंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वह पुलिस महानिरीक्षक, कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विसेज, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के पद पर तैनात हैं।
एचपीपीएस अधिकारियों की बात करें तो वर्ष की शुरुआत में ही चार अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। सुनील दत्त 31 मार्च 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विसेज, हिमाचल प्रदेश, शिमला के पद पर हैं।
इसी दिन धर्म चंद भी सेवानिवृत्त होंगे। वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नूरपुर, जिला कांगड़ा के पद पर तैनात हैं। भूपिंदर सिंह ब्रागटा भी 31 मार्च 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वह कमांडेंट, होम गार्ड्स एंड सिविल डिफेंस, मुख्यालय शिमला के पद पर हैं।
जतिन्द्र कुमार की सेवानिवृत्ति भी 31 मार्च 2027 को होगी। वह पुलिस के उप अधीक्षक और प्रोजेक्ट सिक्योरिटी ऑफिसर, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड, तलवाड़ा, जिला कांगड़ा के पद पर तैनात हैं।
अप्रैल में विजय कुमार सेवानिवृत्त होंगे। वह पुलिस अधीक्षक जिला चंबा के पद पर हैं। उनकी सेवानिवृत्ति 30 अप्रैल 2027 को होगी।
मई में दो एचपीपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। बबिता राणा 31 मई 2027 को सेवानिवृत्त होंगी। वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रथम हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस बटालियन, जुंगा हिल्स, जिला शिमला के पद पर तैनात हैं।
ओम प्रकाश भी 31 मई 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वह उप पुलिस अधीक्षक, तृतीय इंडियन रिजर्व बटालियन, पंडोह, जिला मंडी के पद पर हैं।
जून में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति होगी। भूपिंदर सिंह नेगी 30 जून 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वह कमांडेंट, प्रथम हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस बटालियन, जुंगा हिल्स, जिला शिमला के पद पर तैनात हैं।
इसी दिन खजाना राम भी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगे। वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स जिला मंडी के पद पर हैं। उनकी सेवानिवृत्ति 30 जून 2027 को होगी।
अगस्त में मदन लाल धीमान सेवानिवृत्त होंगे। वह उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, जिला हमीरपुर के पद पर तैनात हैं। उनकी सेवानिवृत्ति 31 अगस्त 2027 को होगी।
सितंबर में राजेश वर्मा की सेवानिवृत्ति होगी। वह पुलिस अधीक्षक, कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विसेज, हमीरपुर, जिला हमीरपुर के पद पर तैनात हैं। वह 30 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।
नवंबर में तीन एचपीपीएस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति होगी। सोम दत्त 30 नवंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तृतीय इंडियन रिजर्व बटालियन, पंडोह, जिला मंडी के पद पर हैं।
रमेश कुमार भी 30 नवंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सोलन के पद पर तैनात हैं।
इसी तारीख को हेमंत कुमार भी सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होंगे। वह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तृतीय इंडियन रिजर्व बटालियन, पंडोह, जिला मंडी के पद पर हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

