मंडी के कंसा खड्ड से गनेहर रोपा में जायका के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
मंडी के कंसा खड्ड से गनेहर रोपा में जायका के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन


मंडी, 22 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना जायका-ओडीए के अंतर्गत खंड परियोजना प्रबंधक इकाई मंडी द्वारा उप-परियोजना बहाव सिंचाई योजना कंसा खड्ड से गनेहर रोपा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फसलों का पैटर्न व्यवस्था के तहत खेतों में जाकर जायजा लिया गया। इस उप-परियोजना का कुल क्षेत्र 12.52 हेक्टेयर है, जिससे लगभग 140 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इस उप-परियोजना के अंतर्गत 0.4 हेक्टेयर क्षेत्र में हल्दी की फसल लगाई गई है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 30 किसानों ने भाग लिया।

प्रगतिशील किसान संजय सकलानी ने कार्यक्रम में भाग लिया और भाग लेने वाले किसानों के साथ अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए। उन्होंने फसल की योजना बनाने, खेती के बेहतर तरीकों और स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर सही फसल चक्र अपनाने के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार, खंड परियोजना प्रबंधक, ने भी प्रशिक्षण में भाग लिया और किसानों से बातचीत की।

उन्होंने खेती के बेहतर और टिकाऊ तरीकों को अपनाने और हल्दी की फसल का क्षेत्र बढ़ाने व उसके महत्व पर जोर दिया और किसानों को हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना जायका प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए सिंचाई आधारभूत संरचना का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story