हिमाचल में दो आईएएस बदले, अनुराग चंद्र शर्मा होंगे एचपीटीडीसी के एमडी

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल में दो आईएएस बदले, अनुराग चंद्र शर्मा होंगे एचपीटीडीसी के एमडी


शिमला, 22 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। वहीं, निगम के मौजूदा प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सरकार ने दोनों अधिकारियों के तबादले सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर जनहित में किए हैं।

अधिसूचना के मुताबिक अनुराग चंद्र शर्मा वर्तमान में नई तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब उन्हें धर्मशाला स्थित एचपीटीडीसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुराग चंद्र शर्मा इससे पहले कुल्लू के उपायुक्त के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

वहीं, 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. राजीव कुमार अब कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करेंगे। वह अभी धर्मशाला स्थित एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। आदेश में कहा गया है कि कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के बाद उनकी अगली तैनाती के संबंध में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story