हिमाचल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में कड़ा मुकाबला, युद्धवीर सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
हिमाचल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में कड़ा मुकाबला, युद्धवीर सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष


हिमाचल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में कड़ा मुकाबला, युद्धवीर सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष


शिमला, 25 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला खासा दिलचस्प रहा। अध्यक्ष पद पर युद्धवीर सिंह ठाकुर ने 454 मत हासिल कर जीत दर्ज की। किरण नेगी 496 मत लेकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं, जबकि सचिव पद पर अनिता ने 703 मत हासिल कर हिना चौहान को 197 मतों के अंतर से हराया।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के तीन पदों के लिए कुल आठ अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया था। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला हुआ। अध्यक्ष पद पर युद्धवीर सिंह ठाकुर को 454 मत मिले, जबकि एच.के.एस. ठाकुर को 437 और सुनील अवस्थी को 356 मत प्राप्त हुए। इस तरह युद्धवीर सिंह ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एच.के.एस. ठाकुर को 17 मतों के अंतर से पराजित किया।

उपाध्यक्ष पद पर किरण नेगी को 496 मत मिले। विनय मेहता को 398 और अभिषेक दूलटा को 336 मत प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए अनिता और हिना चौहान के बीच सीधा मुकाबला था। इसमें अनिता को 703 मत मिले, जबकि हिना चौहान को 506 मत प्राप्त हुए। अनिता ने 197 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

बार एसोसिएशन के इन चुनावों में कुल 1,648 अधिवक्ता मतदाता थे, जिनमें से 1,242 ने मतदान किया। मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए और युद्धवीर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष, किरण नेगी को उपाध्यक्ष तथा अनिता को सचिव निर्वाचित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

Share this story